फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Mon, 27 Apr 2026 10:55 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

विधानसभा गेट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। बिना पास या अधिकृत अनुमति के किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को ब्रीफ करते आईजी गढ़वाल और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर कल विधानसभा और उसके आस-पास सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सत्र के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ब्रीफ किया और किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा गेट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। बिना पास या अधिकृत अनुमति के किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की ज्वलनशील या संदिग्ध वस्तु को परिसर के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Uttarakhand: महिला आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र कल; पक्ष-विपक्ष की तैयारी पूरी, हंगामे के आसार
विज्ञापन


रूट ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को विधानसभा तिराहे से डिफेंस कॉलोनी बैरियर तक सड़क को पूरी तरह खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बाधित न हो। वहीं, बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है, जिससे किसी भी जुलूस या प्रदर्शन के दौरान कोई अराजक तत्व सुरक्षा घेरा पार न कर सके।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के साथ समन्वय बनाए रखने और किसी भी घटना की तत्काल वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि ड्यूटी के दौरान व्यवहार को लेकर मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें