विधानसभा में यह प्रस्ताव किया गया पारित
संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक 2026 का लोकसभा में कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों द्वारा विधेयक को गिराने की भूमिका से उनके महिला विरोधी चरित्र के उजागर होने के साथ ही जिस तरह से देश की 50% आबादी, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य जाति के महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर देकर समानता का अधिकार देने की भावना चरितार्थ होती, उस संशोधन विधेयक को लोकसभा में गिराने से कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। यह सदन कांग्रेस और सहयोगी दलों की विधायिका में महिला आरक्षण विरोधी भावना एवं कृत्य के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा महिला शक्ति को सम्मान देने के इस प्रयास व भावना का समादर करते हुए उनको धन्यवाद देने के साथ ही इसे शीघ्र क्रियांवित करने का अनुरोध करता है।
बहुगुणा के बयान पर हंगामा वेल में पहुंचे कांग्रेस विधायक
नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार को लेकर सदन में चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के बयान पर सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सत्ता पक्ष ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की।