फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस सत्र: आज एक दिन के सत्र में भी हंगामे के आसार, कांग्रेस उठाएगी महंगाई का मुद्दा

Mon, 06 Jan 2020 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा में आज आयोजित हो रहे एक दिन के विशेष सत्र में भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस ने इस सत्र में भी महंगाई के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। सोमवार को विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक में कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। 

विज्ञापन


संविधान के 126वें संशोधन को सदन के पटल पर रखने के लिए सरकार एक दिन का विशेष सत्र को आयोजित कर रही है। इससे पहले अनुपूरक बजट के लिए भी सरकार ने पांच दिन का सत्र आहूत किया था।

यह सत्र स्थगित किया था। लिहाजा एक दिन के सत्र के लिए भी निरंतरता के तहत प्रश्न काल और शून्यकाल होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों का दिन है। ऐसे में प्रश्नकाल में कांग्रेस को सीधे नेता सदन को घेरने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन


इससे इतर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने का भी फैसला किया है। प्रदेश में बिजली के दाम फिर बढ़ने की संभावना है। लिहाजा कांग्रेस इस मुद्दे को भी  एजेंडे में शामिल करने पर विचार कर रही है।

देवस्थानम अधिनियम के विरोध में भी कांग्रेस मुखर होगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के मुताबिक सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर बातचीत होगी। कांग्रेस कार्य स्थगन प्रस्ताव लेकर आएगी।  

विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ताओं का विस के पास उपवास आज 

क्षेत्रफल के हिसाब से विधानसभाओं के परिसीमन का प्रस्ताव विस में रखे जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उक्रांद कार्यकर्ता आज विधान सभा के पास उपवास पर बैठेंगे। दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से प्रदेश की छह विधान सभा सीटें पहले ही खत्म हो चुकी हैं। अब 2026 में परिसीमन होना है। यदि परिसीमन क्षेत्रफल के हिसाब से न हुआ तो कई सीटें और खत्म हो जाएंगी। 

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम 
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। सोमवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने विधानसभा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाआें का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। 

मंगलवार को होने वाले सत्र के लिए पुलिस लाइन में डीआईजी जोशी ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियाें को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हाेंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें।

विधानसभा के बाहर रूट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि विधानसभा तिराहे से डिफेंस कॉलोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रदर्शन के दौरान कोई भी प्रदर्शनकारी बैरियर पार कर विधानसभा के निकट तक न पहुंचने पाए। इस दौरान एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य आदि मौजूद रहे। 

यह पुलिस बल रहेगा तैनात 

सत्र के दौरान एक सहायक पुलिस अधीक्षक, तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 14 प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष, 37 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 11 मुख्य आरक्षी, 144 आरक्षी व महिला आरक्षी, पीएसी की तीन कंपनी, टीयर गैस की तीन टीमें, फायर और क्यूआरटी की दो-दो टीम तैनात रहेंगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें