दून के नगर मजिस्ट्रेट भेजा स्पष्टीकरण
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की ओर से भेजे गए स्पष्टीकरण में बताया गया है कि विस अध्यक्ष के निजी सचिव चन्द्रेश गौड़ से कार्यक्रम के लिए जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्पीकर उक्त दिवस पर विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। इसलिए परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगी। कहा कि निजी सचिव को स्पीकर के बैठने के स्थान के संबंध में भी जानकारी दे दी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं की गई है।