फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Session: रूट डायवर्ट, रिस्पना की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन, यहां देख लें ट्रैफिक प्लान

Mon, 28 Nov 2022 05:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधानसभा सत्र के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। रिस्पना की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। पुलिस ने पांच जगह बैरियर लगाए हैं। भारी संख्या में सत्र के दौरान पुलिस बल रहेगा। हरिद्वार, ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैफिक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
विज्ञापन
route divert in dehradun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत रिस्पना की ओर से कोई भी भारी वाहन हरिद्वार की तरफ नहीं जा सकेगा। न ही इस रूट से आएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर दूधली रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विधानसभा की ओर आने वाले अन्य वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने पांच जगह पर बैरियर की व्यवस्था भी की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

यहां रहेंगे बैरियर 
-प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास रोड बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर, विधानसभा तिराहा। 
 
विज्ञापन

इस तरह रहेगा रूट डायवर्ट
  • सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। 
  • धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर मार्ग होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
  • मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड और लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
  • मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।
  • प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से शुरू होगा और इनमें आने वाले वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
  • जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर आने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: नहीं खुली अभी रिजॉर्ट की कहानी और VIP का राज, आरोपियों का नार्को टेस्ट करा सकती है पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें