प्रदर्शन के दाैरान बैरियल पर चढ़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौंतेला के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अंकिता हत्याकांड मामले में न्याय सहित प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।