फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलने से पहले देख ले ये रूट चार्ट, रहेगा यातायात डायवर्ट

Mon, 12 Jun 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
route divert in dehradun
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान 13 जून को विभिन्न संगठनों के विधानसभा की ओर प्रस्तावित जुलूस के चलते यातायात डायवर्जन किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन का सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर तक जुलूस प्रस्तावित है।
विज्ञापन


माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ उत्तराखंड का भी दोपहर एक बजे दो बजे तक बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर तक जुलूस प्रस्तावित है। ऐसे में बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर तक यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। लिहाजा, एहतियातन यातायात डायवर्ट किया गया है। बैरियर बंद होने से 30 मिनट पूर्व डोईवाला और कारगी से समस्त रोडवेज बसों को दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान

route divert in dehradun
-डोईवाला से देहरादून शहर की ओर आने वाले हल्के वाहनों को जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग होते हुए भेजा जाएगा

-आईएसबीटी, विकासनगर, सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जोगीवाला से बद्रीपुर, कांजी हाउस, बाईपास चौकी से पुरानी बाईपास चौकी होते हुए निकाला जाएगा

-जुलूस बन्नू स्कूल से गुरुनानक चौक के बीच पहुंचने पर यह इलाका जीरो जोन रहेगा। बन्नू स्कूल चौक से गुरुनानक चौक की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा

-गुरुनानक चौक से नेगी तिराहा की ओर जुलूस आने पर एक तरफ का यातायात बंद किया जाएगा। 

-जुलूस नेगी तिराहा और धर्मपुर चौक के मध्य पहुंचने पर नेगी तिराहे से धर्मपुर चौक जाने वाले यातायात को गुरुनानक चौक से अग्रवाल बेकरी चौक होते हुए भेजा जाएगा। 

-धर्मपुर चौक से पुलिस लाइन आने वाले वाहन एक ओर चलते रहेंगे। 

-जुलूस धर्मपुर चौक पर पहुंचने पर मोथरोवाला चौक से धर्मपुर चौक के बीच यातायात संचालन नहीं होगा। नेहरू कालोनी तिराहे से धर्मपुर चौक की ओर यातायात संचालन नहीं होगा। 

-धर्मपुर मंडी से धर्मपुर चौक की ओर यातायात नहीं भेजा जाएगा। माता मंदिर की ओर से आने वाले यातायात को पुलिस लाइन की ओर से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें