फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण बजट सत्र को लेकर सस्पेंस, राज्यसभा चुनाव के चलते बदल सकती है तारीख

Thu, 26 May 2022 02:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा चुनाव देहरादून विधानसभा के कक्ष 303 में होना है। अब सरकार के स्तर पर विचार शुरू हो गया है। विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा कर चुके हैं। इसे देखते हुए सत्र की तिथि में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में सात जून से प्रस्तावित सत्र को लेकर असमंजस बना हुआ है। सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव देहरादून में होने की वजह से सत्र की तारीख में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। उधर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सत्र के लिए संसाधन और सुविधाएं जुटाना भी सरकार के लिए चुनौती माना जा रहा है।  

विज्ञापन


हालांकि वित्त विभाग बजट की पूरी तैयारी कर चुका है। मार्च महीने में लेखानुदान लाने के बाद अब सरकार को वित्तीय वर्ष के लिए बजट लाना है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट में जन सुझावों को शामिल करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हितधारकों के साथ दो बड़ी बैठकें कर चुके हैं। इन सब तैयारियों के बीच सचिव विधायी एवं संसदीय विभाग ने बजट सत्र आहूत करने के लिए विधानसभा सचिव को व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। लेकिन इन सारी कवायद के बावजूद सत्र के तय तिथि पर आहूत होने को लेकर सस्पेंस बना है।

राज्यसभा चुनाव है सस्पेंस की वजह

इस सस्पेंस की प्रमुख वजह राज्यसभा का चुनाव माना जा रहा है। राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल रिटर्निंग ऑफिसर हैं, जबकि संयुक्त सचिव विधानसभा चंद्र गोहन गोस्वामी को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। इन दोनों ऑफिसर की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होनी है। चुनाव लड़ने की स्थिति में 10 जून को मतदान होगा। यह पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग आफिसर होने के नाते विस सचिव को पूरी करनी है। जबकि विधानसभा सत्र के भी वही मुख्य सूत्रधार होते हैं।

विज्ञापन

गैरसैंण में अभी सत्र न कराने का अनुरोध भी

गैरसैंण में सत्र आहूत न कराए जाने का अनुरोध भी विधानसभा सचिव से किया गया है। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने चारधाम यात्रा को इसकी मुख्य वजह बताया है। उनका मानना है कि सत्र आहूत करने से चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित होंगी, क्योंकि पुलिस और प्रशासनिक तंत्र सत्र की व्यवस्थाओं में व्यस्त हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें...Accident In gangotri highway:  बिना ग्रीन कार्ड हरिद्वार से उत्तरकाशी कैसे पहुंचा वाहन?  सख्त चेकिंग के दावों पर उठे सवाल
 

सोच विचार में सरकार

इन तमाम परिस्थितियों के बीच अब सरकार के स्तर पर विचार शुरू हो गया है। विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से चर्चा कर चुके हैं। इसे देखते हुए सत्र की तिथि में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल का कहना है कि निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा चुनाव देहरादून विधानसभा के कक्ष 303 में होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें