भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी है। हमारी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। विधानसभा में किसी छोटे ठेकेदार की बात करना सदन का उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस झूठ फैलाती है। धामी ने मंत्री रेखा आर्या का जिक्र करते हुए कहा कि 22 साल तक साथ रहने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उनके मुताबिक, गड़बड़ी तब हुई, जब मंत्री ने पति की गलत बातों को मानने से इनकार कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लाया गया है। मदरसा बोर्ड हटाकर नया प्राधिकरण बनाया गया और गलत तरीके से चल रहे 250 से अधिक मदरसे बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मदरसा बोर्ड बनाते समय केवल एक समाज को शामिल किया था, जबकि उनकी सरकार ने सभी अल्पसंख्यकों को इसमें रखा है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है और यह सफाई लगातार जारी रहेगी।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश
राहुल गांधी सनातन विरोधी
सीएम ने कहा कि दीपावली के समय आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी सनातन विरोधी हैं। हमने 2022 में जनता के सामने जो दृष्टि पत्र रखा था, उसके सभी निर्णय लिए। विपक्ष समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को चुनावी घोषणा बताता था। इस कानून से हमारी मुस्लिम बहनों को कुरीतियों से आजादी मिली। कांग्रेस झूठ की दुकान है। यूसीसी पर लोगों को डराया जाता था। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की वजह से हमें यहां इतने कानून बनाने पड़े।