फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

Mon, 26 Oct 2026 06:57 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय से हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से विधानसभा परिसर पहुंचे। सत्र को देखते हुए परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार गैरसैंण पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय हेलिकॉप्टर से आए और यहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देहरादून से सरकार के गैरसैंण आने का एहसास नेशनल हाईवे पर वाहनों के काफिला से लग रहा था। पूरे नेशनल हाईवे पर हुटर बजाते हुई गाड़ियां गैरसैंण की ओर से जा रही थी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

शाम को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भराड़ीसैंण पहुंच कर विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, सरकार का यह आखिरी विधानसभा सत्र है। इस बार भी भराड़ीसैंण में सत्र अच्छा रहेगा। सभी सदस्य अपनी बात सदन में रखेंगे और सरकार के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें