एकता विहार से कोरोनेशन तक निकाली रैली
पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित बर्खास्त कर्मियों ने एकता विहार से कोरोनेशन अस्पताल ने रैली निकाली। इस दौरान कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में कार्मियों के साथ उनके परिजन भी शामिल थे। कार्मिकों का कहना है कि वे विधानसभा के बाहर ही धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस व प्रशासन चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दे।
आत्मदाह करने की चेतावनी
बर्खास्त कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो विधानसभा अध्यक्ष के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। उन्हें न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
20 दिन की जांच में कर दीं नियुक्तियां रद्द
कर्मचारियों ने कहा कि कोटिया कमेटी की महज 20 दिन की जांच के बाद 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं, जबकि इससे पहले के कर्मचारियों को विधिक राय के नाम पर क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर यदि कोई सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो इसके विरोध में आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
ये भी पढ़ें...Dehradun: रोडवेज ने दो दिन में 12 कर्मचारियों को किया जबरन रिटायर, 84 में से 70 को जारी किया गया था नोटिस
अन्य विभागों में हुईं नियुक्तियों पर भी उठाया सवाल
कर्मचारियों ने अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के शासनादेश के बाद विधानसभा ही नहीं बल्कि अन्य विभागों में भी हजारों कर्मचारी तदर्थ, संविदा, नियत वेतनमान और दैनिक वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सवाल यह है कि जब विधानसभा कर्मचारियों की नियुक्तियां अवैध हैं तो अन्य विभागों में इसी तरह की नियुक्तियां कैसे वैध हो गईं।