वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट के लिए वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी विभागों से चल रहे विकास कार्यों के लिए बजट आवश्यकता को देखते 18 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे हैं। प्रदेश सरकार आगामी मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विधानसभा का मानसून सत्र कब और कहां होगा, यह अभी सरकार को तय करना है। माना जा रहा है सत्र सितंबर के अंत या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है। धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा। आम तौर पर सरकार अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र में पेश करती है लेकिन इस बार भी सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र जारी कर बजट प्रस्ताव मांगे हैं।
बीते वित्तीय वर्ष में 5,315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। इस बार भी अनुपूरक बजट 5500 करोड़ के आसपास होने की संभावना है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि अनुपूरक बजट के लिए सभी विभागों से 18 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभागों के प्रस्तावों का परीक्षण कर अनुपूरक बजट तैयार किया जाएगा।