फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी, विभागों से 18 सितंबर तक मांगे प्रस्ताव

Mon, 31 Aug 2026 10:45 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विधानसभा का मानसून सत्र कब और कहां होगा, यह अभी सरकार को तय करना है। माना जा रहा है सत्र सितंबर के अंत या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट के लिए वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी विभागों से चल रहे विकास कार्यों के लिए बजट आवश्यकता को देखते 18 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे हैं। प्रदेश सरकार आगामी मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

विज्ञापन


विधानसभा का मानसून सत्र कब और कहां होगा, यह अभी सरकार को तय करना है। माना जा रहा है सत्र सितंबर के अंत या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है। धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा। आम तौर पर सरकार अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र में पेश करती है लेकिन इस बार भी सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र जारी कर बजट प्रस्ताव मांगे हैं।

उत्तराखंड: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वित्तीय वर्ष में 5,315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। इस बार भी अनुपूरक बजट 5500 करोड़ के आसपास होने की संभावना है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि अनुपूरक बजट के लिए सभी विभागों से 18 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभागों के प्रस्तावों का परीक्षण कर अनुपूरक बजट तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें