फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गैरसैंण में पहली बार मानसून सत्र...मौसम भी लेगा परीक्षा, 20 के बाद भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 17 Aug 2024 03:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

21 से 23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक 500 से अधिक सवाल मिल चुके हैं।
विज्ञापन
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में पहली बार मानसून सीजन में सत्र हो रहा है। 21 अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र के दौरान मौसम भी परीक्षा लेगा।

विज्ञापन


सत्र के लिए पूरी सरकार 20 अगस्त को गैरसैंण पहुंचेगी। विधानसभा सचिवालय ने गैरसैंण में सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है। 21 से 23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को अब तक 500 से अधिक सवाल मिल चुके हैं।

VIDEO : गैरसैंण विधानसभा सत्र में सुरक्षा को लेकर स्पीकर ने अधिकारियों की बैठक, दिए ये निर्देश
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में यह पहला अवसर है, जब प्रदेश सरकार मानसून में सत्र करवा रही है। इससे पहले गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित होता था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी माह में प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में करवा था, जिससे विपक्ष ने सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए घेरने की कोशिश की थी। लेकिन, धामी सरकार ने मानसून सत्र में गैरसैंण में कराने का फैसला लिया, पर भारी बारिश से पहाड़ में भूस्खलन की घटना हो रही है। ऐसे में मौसम भी सरकार की परीक्षा लेगा। मौसम विभाग का 20 अगस्त के बाद पहाड़ों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें