फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट

Wed, 30 Aug 2023 07:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सचिवालय ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। विधायकों की ओर से अब तक 614 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा।

पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा। 6 सितंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा और विधायी कार्य होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 8 सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा।
विज्ञापन


Dehradun: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची विजिलेंस जांच की आंच, टीम ने बेटे के कॉलेज में मारा छापा

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से अब तक 614 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इनका जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार की ओर से सदन पटल पर कई विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को रखा जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। सबसे सदन की गरिमा व मर्यादा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से संचालित करने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें