फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly session: तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय, सत्र को गरमाएंगे 600 से अधिक प्रश्न

Fri, 25 Aug 2023 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पांच सितंबर से आठ सितंबर तक मानसून सत्र देहरादून में विधानसभा भवन में चलेगा। मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्न का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के मानसून सत्र को इस बार 600 से अधिक प्रश्न गरमाएंगे। पक्ष और विपक्ष के विधायकों से अब तक 597 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सरकार की ओर से सत्र तय करने के बाद विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


पांच सितंबर से आठ सितंबर तक मानसून सत्र देहरादून में विधानसभा भवन में चलेगा। मानसून सत्र में विधायकों के प्रश्न का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चार दिवसीय सत्र में जहां विपक्ष जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष के सवालों का जवाब पूरी तैयारी के साथ देने के लिए होमवर्क किया जा रहा है।

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: अब तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में मिलेगा 5% कोटा, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों के 597 प्रश्न मिल चुके हैं। इन प्रश्नों का जवाब तैयार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि विधानसभा के मानसून सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही अधिकारियों के साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाने के लिए पक्ष और विपक्ष का सहयोग जरूरी है, जिससे प्रदेश के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके। सरकार की ओर से अभी तक सदन के विधायी कार्यों का एजेंडा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें