उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
लोकतंत्र के महापर्व में नतीजों को परवान तक पहुंचाने का काम सात हजार से ज्यादा कर्मचारी करेंगे। निर्वाचन कार्यालय ने सभी 70 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 70 प्रेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, सीआईएसएफ, पीएसी, पुलिस पूरी मतगणना के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए हर विधानसभा में एक प्रेक्षक की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कुल सात हजार 681 कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है, जिसमें 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आठ कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 14 कंपनी पीएसी और करीब 6500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand assembly election results 2022: राजभवन में किसके हिस्से आएंगे शपथग्रहण के फूल, 2012 हुआ रिपीट तो सियासी सरगर्मी का बनेगा केंद्र
जीत का अंतर कम हुआ तो रद्द पोस्टल बैलेट का दोबारा होगा सत्यापन
चुनाव आयोग ने मतगणना में यह भी प्रावधान किया है कि अगर किसी प्रत्याशी की जीत का अंतर मतगणना के समय रद्द किए गए पोस्टल बैलेट से कम होगा तो सभी रद्द किए गए पोस्टल बैलेट का अनिवार्य रूप से सत्यापन होगा। इसकी वीडियोग्राफी होगी। इसके बाद ही नतीजा घोषित किया जाएगा। मेरा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया की तरह ही मतगणना में भी शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
-सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड