फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस चुनाव: सपा ने कांग्रेस से गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया फैसला, अखिलेश को भेजी सूची

Fri, 20 Nov 2026 03:53 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड संगठन ने जो 30 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है उस पर विचार विमर्श के बाद फैसला किया जाएगा।
 
विज्ञापन
राहुल व अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने विधान सभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए 30 सीटें चिह्नित की हैं। इसकी सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भेजी गई हैं।

विज्ञापन


इसमें 15 सीटें प्राथमिकता पर रखी गई हैं। सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड संगठन ने जो 30 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है उस पर विचार विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह स्वीकार किया जाएगा।

कहा कि इस समय देश के जो हालात हैं। वह सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करने के हैं ना कि अलग अलग होकर। यदि भाजपा को उखाड़ना है तो समस्त विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो भी सीटें सपा के हिस्से में आएगी उन्हें मजबूती से लड़ा जाएगा और गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों को भी मजबूती से लड़ाया जाएगा और यदि किसी कारण वंश गठबंधन नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें