15 फरवरी को सदन में बजट पेश होने के बाद विभागवार बजट एप पर जारी होगा। बजट भाषण भी इसी एप पर सुना जा सकेगा। अभी तक एनआईसी की वेबसाइट पर वित्त विभाग की ओर से बजट की पीडीएफ फाइल ही अपलोड की जाती थी। इसमें किसी एक विभाग का बजट देखने में कई पेज देखने पड़ते थे। लेकिन एप पर विभाग का नाम डालते ही उसी विभाग का पूरा बजट देखने को मिलेगा। गूगल प्ले स्टोर से इस मोबाइल एप को डाउन लोड कर सकते हैं।
ये होगा फायदा
प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति अपने मोबाइल पर बजट को देख सकता है। चार्टर्ड अकांउटेंट, कामर्स या बजट पर शोध करने वालों को अध्ययन करने के लिए बजट आसानी से उपलब्ध होगा।
पेपरलैस बजट के बाद सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए उत्तराखंड बजट मोबाइल एप शुरू किया जा रहा है। पहली बार सरकार का बजट मोबाइल पर होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
-प्रकाश पंत, वित्त मंत्री