फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 11 से 21 फरवरी तक विधानसभा बजट सत्र, 10 दिन के लिए यातायात परिवर्तित

Mon, 11 Feb 2019 11:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
route divert in dehradun
विज्ञापन

11 से 21 फरवरी तक प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के दौरान यातायात परिवर्तित रहेगा। सत्र के दौरान हरिद्वार बाईपास का यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न मांगों के लिए संगठनों और संस्थाओं की ओर से प्रस्तावित धरने प्रदर्शन के मद्देनजर चार स्थानाें पर बैरियर लगाकर यातायात बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को दिक्कत झेलनी पडे़गी। इसको लेकर पुलिस ने शनिवार को यातायात प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी ने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। 

यहां लगेंगे बैरियर
- प्रगति विहार
- शास्त्रीनगर
- हरिद्वार बाईपास
- डिफेंस कालोनी

यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संपूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋ षिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कालोनी, फ ब्बारा चौक से छह नंबर पुलिया, रायपुर और थानों होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से जाएगा। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर जाएगा ।
विज्ञापन

- मोहकमपुर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, ईसी रोड से आयेंगे ।
- डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें, जोगीवाला से वापस हो जाएंगी।
- डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाई पास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बन्नू स्कूल से चलेंगे जुलूस
पुलिस ने बताया कि विधानसभा घेराव की घोषणा करने वाले तमाम संभावित जुलूस बन्नू स्कूल से ही शुरू होंगे। प्रदर्शन में शामिल लोग अपने वाहन बन्नू स्कूल में पार्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें