फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Back Door Recruitment: आज आ सकती है भर्तियों की जांच रिपोर्ट, स्पीकर रितु खंडूड़ी ने दिए थे संकेत

Wed, 21 Sep 2022 10:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर भर्ती को लेकर समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assembly Back Door Recruitment: आज आ सकती है भर्तियों की जांच रिपोर्ट, स्पीकर रितु खंडूड़ी ने दिए थे संकेत

विज्ञापन


- स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिए थे जल्द रिपोर्ट आने के संकेत

- राज्य गठन के बाद से अब तक हुई नियुक्तियों की होगी एक रिपोर्ट

विधानसभा में बैक डोर भर्ती की जांच रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है। विशेषज्ञ समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने भी जल्द रिपोर्ट आने के संकेत दिए थे। विधानसभा में 2016-17 और 2021-22 के दौरान तदर्थ नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे थे।

इसमें कहा गया कि ये सारी नियुक्तियां पिछले दरवाजे से सिफारिशों पर की गईं। सवाल उठने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से सभी विवादित नियुक्तियां की जांच का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी जल्द रिपोर्ट सौंपने के संकेत दिए थे।

ये भी पढ़ें...Cabinet Extension: सीएम दिल्ली में दून में सियासत गर्म, आज गृह मंत्री अमित शाह को फीड बैक दे सकते हैं धामी

हालांकि मीडिया में अंतरिम रिपोर्ट सौंपे जाने की खबरें वायरल होने पर उन्होंने इसका खंडन भी किया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि नियुक्यिों के संबंध में समिति की केवल एक ही जांच रिपोर्ट है। समिति ने राज्य गठन के बाद विधानसभा में अब तक हुई सभी नियुक्तियों की प्रक्रिया के संबंध में जांच की है, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें