फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से एनएचएम में मांगा 25 प्रतिशत अधिक बजट

Thu, 16 Jan 2020 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आगामी वित्त वर्ष के लिए 500 करोड़ के बजट का भेजा प्रस्ताव
  • 21 व 22 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में होगी चर्चा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 25 प्रतिशत ज्यादा बजट मांगा है। सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

विज्ञापन


एनएचएम के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र से 500 करोड़ के बजट की मांग की है। चालू वित्तीय वर्ष में एनएचएम में 400 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था, जिसमें करीब 250 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर भी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1800 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। इसमें से अब तक कितना बजट खर्च हुआ है, इस पर शासन ने स्वास्थ्य निदेशालय से रिपोर्ट मांगी है। जिससे वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शेष राशि को व्यय करने के लिए अनुमति दी जा सके।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से इस बार और अधिक बजट मांगा गया है। वहीं, दिसंबर तक स्वास्थ्य सेवाओं पर कितना बजट खर्च किया गया है, इसका आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ.पंकज कुमार पांडे, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें