फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए सख्त बनेगा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सृजित किए जाएंगे नए पद

Wed, 27 Aug 2025 01:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम आवास में उच्च सतरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और सख्त बनाया जाएगा। इसके लिए टास्क फोर्स में जरूरत के अनुसार नए पद सृजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीएम आवास में उच्च सतरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस -1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग व अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। इसके अलावा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उस पर अमल किया जाए।

Uttarakhand: सीएम धामी ने की घोषणा, धराली और थराली की तर्ज पर पौड़ी को भी देंगे राहत पैकेज
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा, राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही बाहरी राज्यों से मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाई जाए। ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने व नशे में ड्राइविंग करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। इस दिशा में प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग के रूप में काम करेगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, एपी अंशुमान, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें