फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में नकल कराने वाले एक और आरोपी को जेल भेजा

Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • पुलिस ने रुड़की में दबोचा आरोपी, न्यायालय में किया पेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के दौरान नकल कराने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रुड़की निवासी है। उसने मेरठ से पौड़ी में परीक्षा के दौरान नकल कराई थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 16 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा में नकल कराकर पास कराए जाने को लेकर मंगलौर निवासी गोपाल सिंह ने कोतवाली पौड़ी में 17 फरवरी को तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में पंकज, संजय व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नकल कराने वाले गिरोह के एक और आरोपी कुलदीप राठी निवासी नारसन रुड़की को रुड़की से ही मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी कुलदीप मेरठ से पौड़ी में नकल कराने वाले मुख्य सूत्रधार सुधीर व अभ्यर्थी से मोबाइल और ब्लूटूथ के माध्यम से जुड़ा था। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी के पद पर है सेवारत

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में नकल कराने वाला कुलदीप राठी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के पद पर सेवारत है। आरोपी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में सेवारत है, जो दिसंबर 2019 से अवकाश पर चल रहा है। सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी वर्ष 2013 में भी एसएससी की परीक्षा में नकल कराने को लेकर गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपी के हैं चार कोचिंग सेंटर

आरोपी कुलदीप राठी रुड़की में चार कोचिंग सेंटर संचालित करता है। इनमें तीन रुड़की और एक नारसन में है। उसके मुख्य सेंटर का नाम ज्ञान आईएएस एकेडमी कोचिंग संस्थान है। आरोपी दो बार आईएएस मेन्स की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें