फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला 180 दिन का मातृत्व अवकाश 

Thu, 20 Feb 2020 07:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री ने चमोली के 65 और टिहरी के 34 आपदा प्रभावित परिवारों को स्वीकृत किए सवा चार करोड़ रुपये 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। अवकाश के दौरान उनको पूरा मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में काम कर रहीं हजारों कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ देने के साथ दो जिलों चमोली और टिहरी के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए सवा चार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी मंजूरी की है। जनपद चमोली के तहसील थराली के गांव कुलिंग के 65 प्रभावित परिवारों के लिए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का प्रस्ताव आया था। यह परिवार लंबे समय से पुनर्वास की मांग कर रहे थे।

इन परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति 2.76 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसी प्रकार जिला टिहरी गढ़वाल में तहसील बालगंगा के गांव कोट में भूस्खलन से प्रभावित 34 परिवारों को भी राहत प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी कि पुनर्वास समिति 1.44 करोड़ रुपये से इन परिवारों का पुनर्वास करेगी। प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें