फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दीपावली के बाद दून समेत तीन शहरों की हवा में हुआ सुधार, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Wed, 11 Nov 2026 12:29 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दीपावली पर आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने से प्रदेश के कई शहरों की हवा प्रभावित हुई थी। हालांकि, अगले ही दिन वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
हवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। इन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हालांकि, अगले दिन 9 नवंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का एक्यूआई खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गया।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) प्रदेश के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। दीपावली के दिन देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया था। नौ नवंबर को तीनों शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, हल्द्वानी, ऋषिकेश, नैनीताल और हरिद्वार में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। इन शहरों के एक्यूआई में भी पिछले दिन के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...जेनी प्रकरण: 22 साल बाद भी जेनी के बेटे अंशु के जन्म प्रमाणपत्र में पिता का नाम नहीं, 2011 में अपडेट रिकॉर्ड

टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर

प्रदेश में वायु गुणवत्ता के लिहाज से टिहरी की आबोहवा सबसे बेहतर रही। एक से नौ नवंबर के बीच पांच दिन यहां का एक्यूआई अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चार दिन यह संतोषजनक श्रेणी में रहा। संतोषजनक श्रेणी के दौरान भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें