फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना ने किया मल्टीपर्पस विमान का सफल ट्रायल

Mon, 17 Feb 2020 09:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
विज्ञापन
मल्टीपर्पज विमान की लैंडिंग और टेकऑफ का सफल ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा मल्टीपर्पज विमान की लैंडिंग और टेकऑफ का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


सोमवार को भी आगरा एयर बेस से वायु सेना के अधिकारियों की एक टीम हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ पहुंची, जहां उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे ग्रुप कैप्टन वीजे सिंह सेना के एएन-32 मल्टीपर्पज विमान को लेकर हवाई पट्टी पर उतरे। इस बीच पायलटों ने इस विमान के साथ तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया।

साथ ही हवा पर चक्कर लगाते हुए हवाई अड्डे का आसमान से भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हवाई अड्डे को विमानों की उड़ान के लिए सही बताते हुए संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें