फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर जवान रोहित सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, कल होगी अंत्येष्टि

Thu, 11 Jun 2026 07:09 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

जवान रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा है। देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
अग्निवीर जवान रोहित सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत मेंडू सिंदवालगांव निवासी अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) पुत्र सुरेन्द्र सिंह का जम्मू में निधन हो गया। जवान की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि जवान रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा है। देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार सुबह पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Chamoli Accident: देवाल में हादसा; खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन


रोहित सिंह अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं और बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में रोहित के अलावा उनका छोटा भाई मोहित है, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं का छात्र है।

जवान के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में उनकी मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। रोहित सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और लोग युवा अग्निवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें