उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर कूच के लिए निकले राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनकारी चिन्हीकरण और 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब वे बैरिकेडिंग की तरफ बढ़े तो वहां धक्का मुक्की होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उधर, उपनल कर्मचारी और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र भी विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। आयुर्वेदिक विवि के छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में कर रहे हैं। रास्ते में बेरियर लगे होने के कारण पुलिस ने छात्रों को विरोध प्रदर्शन के बाद वापस लौटा दिया।