फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग हादसे के बाद सीएम धामी की यात्रियों से अपील, पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें

Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


Rudraprayag Bus Accident: चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, ये माना जा रहा हादसे का कारण

मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए। खतरनाक मोड़ और ढलानों पर चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग एवं पैराफिट सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग बस हादसे की 10 दर्दनाक तस्वीरें: उफनती नदी में समा गई बस...खिड़कियों से छिटककर नीचे गिरे यात्री

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों की स्थिति की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों की कार्य योजना तैयार की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें