फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले ही पहाड़ पर बादलों ने बरपाया कहर, कहीं गिरी बिजली तो कहीं आई बाढ़

Mon, 26 Jun 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
‌flood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानसून ने अभी उत्तराखंड में दस्तक नहीं दी। लेकिन मानसून आने से पहले ही राज्य के पहाड़ी इलाकों में बादल कहर बरपाने लगे हैं। रविवार देर रात शुरु हुई बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे कहीं बाढ़ आ गई तो कहीं आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन


रविवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे तेज बरसात के साथ गढ़वाल मंडल के ऊखीमठ बाजार में एसबीआई शाखा के निकट एक पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना से निकट के कई घरों व दुकानों में लगे बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए।

वहीं यहां बरसाती पानी के साथ भारी मलबा कई घरों व दुकानों में घुस गया। ऊखीमठ में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।वहीं रविवार को हुई तेज बारिश से देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में कई घर तालाब बन गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घरों में भरे मलबे और पानी को साफ करने में जुटे लोग

flood
‌रविवार रात मची तबाही के बाद सोमवार की सुबह ऊखीमठ में लोग घरों में भरे मलबे और पानी को साफ करने में जुट गए। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर निरिक्षण कर जायजा लिया गया। रविवार रात्र ऊखीमठ में 135.50 मिमी, जखोली में 71.25 और रुद्रप्रयाग तहसील क्षेत्र में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रविवार रात्र तेज बारिश से कमोल्डी-बरसूड़ी और खांकरा-खेड़ाखाल सहित कई संपर्क मोटर मार्ग पर मलबा आ गया जिस कारण मार्ग बंद हो गया। बच्छणस्यूं क्षेत्र का जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से संपर्क कट गया है। गुप्तकाशी-कालीमठ मार्ग भी बंद पड़ा है। अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लॉक में भी कई संपर्क मार्ग बंद हुए।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के समीप भारी मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई। मार्ग अवरूद्ध होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें