पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा, शीतकाल में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा जाएगा। इसके विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई हैं। पहली बार प्रदेश सरकार की ओर से दो नवंबर को आदि कैलाश में पांच हजार फीट की ऊंचाई अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इससे एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन से स्थानीय स्तर पर होम स्टे का कारोबार बढ़ेगा। चमोली जिले के औली में शीतकाल में स्कीइंग कराने की तैयारी है।