फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होगी भर्ती घोटालों की जांच, एसीएस ने रजिस्ट्रार जनरल को लिखा पत्र

Tue, 28 Feb 2023 08:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार भर्ती परीक्षाओं की जांच एसटीएफ कर रही है। इन भर्तियों में हुए घपलों में अब तक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राधा रतूड़ी ने उच्च न्यायालय के महानिबंधक (रजिस्ट्रार जनरल) से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


UKPSC: पीसीएस परीक्षा में होंगे बड़े बदलाव, अब सात से नौ हो जाएंगे पेपर, अंग्रेजी हो सकती है अनिवार्य

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार भर्ती परीक्षाओं की जांच एसटीएफ कर रही है। इन भर्तियों में हुए घपलों में अब तक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लोक सेवा आयोग की दो भर्ती परीक्षाओं की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है।
विज्ञापन


दोनों मामलों में अब तक 60 अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं। करीब 31 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उधर, बेरोजगार संघ व अन्य संगठन जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को देखते हुए सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

एसटीएफ कर रही है इन भर्ती घोटालों की जांच
1. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा: 12 आरोपी गिरफ्तार। नौ के खिलाफ आरोपपत्र हो चुका दाखिल। मामले की विवेचना जारी है।
2.स्नातक स्तरीय परीक्षा: 43 अभियुक्त गिरफ्तार, 88,69,200 रुपये नकदी व अन्य उपकरण व अभिलेख बरामद। अब तक 42 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल। 24 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई। विवेचना जारी।
3. सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा: एक आरोपी गिरफ्तार। पहले से जेल में बंद छह आरोपी रिमांड पर लिए गए। एक अभियुक्त ने स्टे लिया। सभी के विरुद्ध आरोपपत्र दायर।
4. वन दरोगा भर्ती परीक्षा: चार आरोपी गिरफ्तार। एक अभियुक्त के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल। विवेचना जारी।

एसआईटी कर रही लोकसेवा आयोग की इन परीक्षाओं की जांच
1. पटवारी-लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा: 12 आरोपी गिरफ्तार। 41.05 लाख की नकदी, मोबाइल, पेपर व अभिलेख बरमाद। छह अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल। सात अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुदकमे दर्ज।
2. एई-जेई भर्ती परीक्षा: जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें