फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उत्तरकाशी से बूढ़ाकेदार जा रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल

Thu, 25 Feb 2021 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में लंबगाव- कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर घैरका के पास बुधवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किए गए एक और युवक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब आठ बजे उत्तरकाशी से बूढ़ाकेदार की तरफ जा रही कार घैरका के पास अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया और सीएचसी बेलेश्वर अस्पताल ले गए। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौतम (35) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ढुंग तहसील घनसाली ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल संजय (32) पुत्र मोर सिंह निवासी चमियाला, कैलाश (30) उमेश सिंह निवासी बूढ़ाकेदार, मनोज नेगी (47) जबर सिंह निवासी बूढ़ाकेदार को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान मनोज नेगी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि कार में सवार चार लोगों में से एक ने बेलेश्वर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को देहरादून रेफर किया गया। आगर के प्रधान उन्नत सिंह ने बताया कि बुरी तरह से घायल मनोज की देहरादून एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से महिला की मौत
मंगलौर में हाईवे पार कर रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मांगती (55) पत्नी बाला निवासी मंडावली बृहस्पतिवार दोपहर पैदल ही हाईवे पार कर रही थीं। इस दौरान एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें