फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चार जिलों की 46 ग्राम पंचायतों का हुआ पुनर्गठन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 02 Jan 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

सरकार ने चार जिलों की 46 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करते हुए उनके ब्लाक में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस वर्ष पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। जिन जिलों में पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है, उनमें पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और चमोली शामिल हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 16 ग्राम पंचायतें पौड़ी की शामिल हैं। चमोली और टिहरी की 12-12 और नैनीताल की छह ग्राम पंचायतों के क्षेत्र बदले गए हैं। अधिसूचना पंचायती राज सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी की गई है।

पौड़ी जिला
थलीसैंण ब्लाक की नलई, गोदा, मथिगांव, चोपड़ा, नौगांव, चुठाणी, भैस्याड़ा और मुलुंड ग्राम पंचायतें अब खिर्सू ब्लाक में शामिल हो गई हैं। इसी तरह, पाबौ ब्लाक की शुक्र, उल्ली, मरोड़ा ग्राम पंचायतों को भी खिर्सू ब्लाक में शामिल किया गया है। बीरोंखाल ब्लाक की थापला, ढौंड, जसपुर, कथड़ौ और कोलिंडा ग्राम पंचायतों को थलीसैंण ब्लाक में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल जिला
ओखलकांडा ब्लाक में शामिल च्यूरीगाड़, पुटगांव, कुलौरी, पोखरी ग्राम पंचायतें अब धारी में होंगी। इसी तरह, रामगढ़ ब्लाक में शामिल चाफी ग्राम पंचायत अब भीमताल और बेतालघाट ब्लाक की हली ग्राम पंचायत अब रामगढ़ में शामिल हो गई है।

टिहरी जिला
देवप्रयाग ब्लाक में शामिल बागवान, लछमोली, डडुवा, भंडाली, सौड़ू, नौली, गौली, बरसोली, गवाणा, उमरी, जखेड़ और तल्याकोट ग्राम पंचायतों को कीर्तिनगर ब्लाक में शामिल किया गया है।

चमोली जिला
नारायणबगड़ ब्लाक में शामिल धारबारम, जबरकोट, पास्तोली, आलकोट, बज्वाड़, मैटामल्ला, भटियाणा झिझोणी, ढालू और कुलसारी ग्राम पंचायतों को थराली ब्लाक में शामिल किया गया है। थराली ब्लाक की चिड़िगातला, कोठा, सिलौड़ी ग्राम पंचायतों को नारायणबगड़ ब्लाक में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें