इसी क्रम में आईजी स्वरूप ने मंगलवार को 38 दरोगाओं और इंस्पेक्टरों के कार्यमुक्त होने के लिए 21 मार्च की तिथि नियत कर दी है। इनमें देहरादून से इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट व प्रदीप राणा और हरिद्वार से ऐश्वर्य पाल व कुंदन सिंह राणा शामिल हैं। इनके अलावा रुद्रप्रयाग से राकेंद्र कठैत, उत्तरकाशी से इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, पौड़ी गढ़वाल से इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव, रुद्रप्रयाग से दरोगा कुलेंद्र रावत, टिहरी गढ़वाल से अश्वनी बलूनी और देहरादून से महिला दरोगा सोनल को नियत तिथि में कार्यमुक्त होना है।
इसी तरह दरोगाओं में देहरादून से आशीष रावत, अशोक राठौर, दीपक मैठाणी, निर्मल भट्ट, प्रकाश पोखरियाल, परमेश्वर दत्त भट्ट, गिरीश नेगी, भुवन पुजारी, राजेश सिंह असवाल व शोएब अली, हरिद्वार से अभिनव शर्मा, दिलबर नेगी, मनोहर सिंह रावत, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह रावत, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पुजारा, रणजीत सिंह तोमर, प्रवीण रावत, अशोक रावत व अजय शाह, टिहरी से विजय कुमार, जितेंद्र कुमार व विकास चंद्र शुक्ला, चमोली से सुमित कुमार व शिवदत्त जमलोकी और उत्तरकाशी से देवेंद्र सिंह पंवार को कार्यमुक्त होना है।