फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश की 35 महिलाओं को मिला सहकारिता शक्ति सम्मान, मंत्री धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

Wed, 26 Mar 2025 11:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर आईआरडीटी सभागार में सहकारिता से महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 670 सहकारी समितियां हैं। एक समिति को तीन गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित करनी हैं।
विज्ञापन
सहकारिता शक्ति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश की 35 महिलाओं को सहकारिता शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस साल सहकारिता के 1100 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 30 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर आईआरडीटी सभागार में सहकारिता से महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 670 सहकारी समितियां हैं। एक समिति को तीन गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित करनी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 200 और मैदानी क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में कम से कम 400 लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 280 बैंक शाखाएं तीन सौ कार्यक्रम करेंगी। जिला व राज्यस्तर पर भी दो से तीन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाएंगे। निबंधक सहकारिता इस संबंध में कार्यक्रम विवरण जारी करेंगे। सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर ने कहा, सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। निबंधक सहकारिता सोनिका ने कहा, महिलाएं विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। शारीरिक और मानसिक रूप सशक्त एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

 

Trending Videos
विज्ञापन

मैं विरोध से घबराने वाला नहीं : डाॅ.धन सिंह
सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में भर्तियों में गड़बड़ी होती थी, लेकिन अब पारदर्शी नियुक्तियां हो रही हैं। भ्रष्टाचार को खत्म किया है। कोई अच्छा काम होता है तो विरोध होता है, लेकिन मैं विरोध से घबराने वाला नहीं हूं।

दो लाख लखपति दीदी बनेंगी
सहकारिता मंत्री ने कहा, राज्य में एक लाख लखपति दीदी बनी हैं। जिसे दो लाख तक ले जाना है। समारोह में अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, नीरज बेलवाल, रमिंद्री मंदरवाल, एमपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
समारोह में महिला समितियों का नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में हेमा घुगत्याल, बबली त्रिपाठी, लीला बोरा, सुधा जोशी, सुनिता रौतेला, रुचि राणा, यामिनी रावत, जूली, आशिमा नेगी, शिखा बिंदोला, नेहा नेगी, सरिता पासी। बैंकिंग क्षेत्र में शामिल महिलाओं में वंदना लखेड़ा, श्वेता उपाध्याय, आरती डोभाल, कविता गोदियाल, भावना भट्ट, शशि सती, निधि राणा, रेणुका रावत, दीपिका पुरोहित, सुनिता शर्मा, सुमन रावत, मालती देवी, शोभना देवी, प्रीति भंडारी, पूजा गौड, अवंतिका भंडारी, गीतांजलि नेगी, अन्नपूर्णा, विमला जोशी, रेनु, कविता देवी एवं कुछ अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें