उत्तराखंड के सभी शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं पर प्रदेश सरकार ने धनवर्षा की है। पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए दूसरी सालाना किस्त के तौर पर कुल 346 करोड़ 39 लाख नौ हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। जुलाई से सितंबर महीने के लिए जारी की गई इस धनराशि के संबंध में अपर सचिव वित्त सी. रविशंकर ने वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्वीकृति धनराशि से कूड़ा वाहन, डंपर, टिप्पर, जेसीबी व कम्पेक्टर वाहन खरीदे जा सकते हैं लेकिन स्वच्छता से इतर जीप या स्टाफ कार खरीदने पर पाबंदी है।
निकाय जारी धनराशि (हजार में)
नगर निगम 829449
नगर पालिका परिषद 984750
नगर पंचायत 274400
कुल 2088599
पंचायत का नाम जारी धनराशि (हजार में)