फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद शीतकालीन यात्रा पर अब तक पहुंच चुके 3135 श्रद्धालु 

Tue, 01 Dec 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पांडुकेश्वर में 20, जोशीमठ में 91 और ओंकारेश्वर मंदिर में 3024 ने किए दर्शन
विज्ञापन
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद शीतकालीन यात्रा भी शुरू हो गई है। अभी तक 3135 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थलों पर दर्शन को पहुंचे हैं। 19 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद चारधाम यात्रा संपन्न हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद बदरीनाथ धाम से कुबेर जी और उद्घव जी की प्रतिमाओं को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में विराजमान किया गया था, जबकि केदारनाथ भगवान को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित किया गया। इन दोनों जगहों पर शीतकालीन पूजाएं संपन्न होती हैं।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल योग ध्यान बदरी मंदिर में 21 से 30 नवंबर तक 20 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 91 ने पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में 19 से 30 नवंबर तक 3024 (मद्महेश्वर मेले में पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल) श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें