इसके लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। परीक्षा के लिए कितने लोगों ने आवेदन किया है, इसी के आधार पर यह तय किया जाएगा कि परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी या ऑनलाइन।
इसके अलावा कोर्ट से रोक हटने के बाद प्राथमिक सहायक अध्यापक के 625 पदों पर भी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक इन पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द ही मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
350 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.कुमकुम रौतेला के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 350 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, इसके लिए विभाग की ओर से लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।