निवेश पर सब्सिडी के लिए की सिफारिश
मैकेंजी ग्लोबल की ओर से निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर सब्सिडी की सिफारिश की गई है। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले नए सूक्ष्म उद्योगों को 75 प्रतिशत (अधिकतम 75 लाख), लघु उद्योगों को 40 प्रतिशत (अधिकतम चार करोड़), मध्यम उद्योगों को 20 प्रतिशत (अधिकतम 10 करोड़) तक सब्सिडी देने की सिफारिश की गई है।
एक हजार एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
ऊधमसिंह नगर जिले के प्रयाग फार्म के पास एक हजार एकड़ जमीन पर अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है, जो पंतनगर और रुद्रपुर से काफी नजदीक है। यहां बड़े उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध होगी।