कानूनी अड़चन से बचने को अध्ययन
डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सभी 23 भर्तियों के अधियाचन का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। भर्तियों से संबंधित पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का अध्ययन करने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद है कि किसी भी भर्ती में कानूनी अड़चन न आए।
उम्मीदवारों के लिए बनेगा सेल
समूह-ग की भर्तियों से संबंधित उम्मीदवारों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए राज्य लोक सेवा आयोग एक पब्लिक ग्रीवांस रेडरेसल सेल (पीजीआरसी) स्थापित करने जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण, फोन नंबर, ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी सभी जानकारियां समय से जारी की जाएंगी।
मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जो भर्तियां लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जानी हैं, उनकी शीघ्र विज्ञप्तियां जारी करें। सभी चयन एजेंसियों को मजबूत और पारदर्शी बनाया जाए।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड