फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 जेई बहाल, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

Fri, 22 Jul 2022 10:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों की बाहली के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि  बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों की सेवा का अनुभव है। पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही हैं ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
बैठक लेते मंत्री सतापल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है।   लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।

विज्ञापन


विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है। 

इसके अलावा संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...निमंत्रण दिया कनपटी पर बंदूक नहीं रखी: मंत्री रेखा आर्य नए मामले को लेकर सुर्खियों में, बयान पर अब मिला जवाब

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सीएम ने इनकी बात को सुना और उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों की सेवा का अनुभव है। पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही हैं ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें