शासन ने प्रांतीय वन सेवा के डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
कालसी में तैनात प्रभागीय वनाधिकारी सुरेंद्र कुमार को प्रमुख वन संरक्षक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे उप निदेशक संतराम को सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। बागेश्वर वन प्रभाग के उप निदेशक आरके सिंह को एफटीए हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक वन संरक्षक खुशाल सिंह रावत को कालागढ़ प्रशिक्षण केंद्र का उप निदेशक बनाया गया।
सहायक वन संरक्षकों में से राजाजी टाइगर रिजर्व में तैनात प्रदीप कुमार को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, गोपाल सिंह कार्की को तराई पूर्वी वन प्रभाग से एफटीए,जैंती अल्मोड़ा, श्रीप्रकाश शर्मा को नरेंद्रनगर से कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग, वीके सिंह को टिहरी बांध-प्रथम, नंदा बल्लभ शर्मा को हरिद्वार से गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क का उपनिदेशक बनाया गया है।
इसी तरह सहायक वन संरक्षक धीरज धर बच्छवाण को लैंसडाऊन से गोविंद पशु विहार, पुरोला में उपनिदेशक, मुकेश कुमार को एफटीए रामनगर मंडी का उपनिदेशक, उमेश चंद्र जोशी को नैनीताल से रानीखेत भूमि संरक्षण वन प्रभाग, ज्ञानेंद्र प्रकाश सिंह को बड़कोट से अल्मोड़ा वन प्रभाग, बलवंत सिंह शाही को बागेश्वर वन प्रभाग के प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, दिनकर तिवारी को नैनीताल से बांस एवं रेशा परिषद, देहरादून, उत्तरकाशी वन प्रभाग से राज बहादुर को भी बांस एवं रेशा परिषद भेजा गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी करुणानिधि भारती को रामनगर वन प्रभाग से और उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य को भी उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुुुक्ति पर तैनात किया गया है। आर्य तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैैनात थे।
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2019/01/17/transfer_5c40841482d3e.PDF