फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर में टापू पर फंसे 12 लोग, एसडीआरएफ ने सभी को सकुशल बाहर निकाला

Mon, 10 Jul 2023 01:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर

सार

लगातार बारिश के चलते प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर में 12 लोग टापू पर फंस गए। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
यमुना नदी के बीच बने टापू में फंसे 12 लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना का जलस्तर बढ़ने से विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टरगंज में यमुना नदी के बीच बने टापू पर 12 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर कोतवाली विकासनगर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन

 

दूसरी ओर उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच में बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई। जिससे हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं यमुना नदी का रुख यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से पुरोहित समाज चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बहा, जालंधरी नदी उफान पर, यमुना का रुख देख डरे पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें