कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रवि शंकर ने निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को पत्र जारी कर आईटीआई संचालन और बंद करने के प्रस्तावों का परीक्षण के बाद 12 आईटीआई को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित कराने के निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास व रोजगारपरक प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन ने प्रदेश के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के तहत थल, मूनाकोट विकासखंड के बढ़ावे, पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड के द्वारीखाल व पौड़ी (परसुंडाखाल), चमोली जिले के देवाल व घाट, चंपावत के बाराकोट, हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के लालढांग, चकराता विकासखंड के लाखामंडल, बागेश्वर जिले के गरुड़, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विकासखंड के तहत रणाकोट, ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर विकासखंड के तहत किच्छा आईटीआई का संचालन किया जाएगा।
सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रवि शंकर ने निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को पत्र जारी कर आईटीआई संचालन और बंद करने के प्रस्तावों का परीक्षण के बाद 12 आईटीआई को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों के युवाओं को अपने आसपास ही व्यावसायिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।