उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में दसवीं और बारहवीं के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही इन कक्षाओं के शिक्षकों का शीतकालीन अवकाश समाप्त करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के राजकीय एवं अशासकीय स्कूलों में दो नवंबर 2020 से कक्षा शुरू की गई है। छात्र हित में उनका शीतकालीन अवकाश समाप्त किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, कॉलेज व दफ्तरों में 2021 की छुट्टियों की सूची जारी
इन कक्षाओं के शिक्षक भी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। इन कक्षाओं के अलावा अन्य कक्षाओं के शिक्षकों को स्कूल आने की आवश्यकता नहीं होगी। शासनादेश में कहा गया है कि किसी भी जिले एवं क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम पर जिले के जिलाधिकारी स्कूल को बंद करने का निर्णय ले सकेंगे। शिक्षा सचिव की ओर से कहा गया है कि यह आदेश मात्र इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रभावी होगा।