फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईएएस समेत 10 अफसरों के दायित्वों में फेरबदल, पढ़ें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी

Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तबादला
विज्ञापन

शासन ने एक आईएएस और नौ पीसीएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के पास से मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक का प्रभार हटा लिया गया है। रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी गिरीश चंद्र गुणवंत को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशालय, हल्द्वानी के अपर निदेशक बीएस चलाल को राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी बोर्ड (मंडी परिषद) रुद्रपुर के प्रबंध निदेशक का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की निदेशक झरना कमठान के पास से एडीबी (शहरी विकास) के अपर परियोजना निदेशक का प्रभार वापस लेकर सिडकुल के महाप्रबंधक पीसी दुम्का को दिया गया है। दुम्का को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव पद से कार्यमुक्त करके इस पर अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी गिरीश चंद्र गुणवंत को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस अफसर अरविंद कुमार पांडेय का अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के पद पर किया गया तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनात किया गया है।

पीसीएस अफसर बीएस फिरमाल का पिछले दिनों पौड़ी का अपर जिलाधिकारी के पद पर किया गया तबादला आदेश निरस्त कर अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के पद पर भेजा गया है। अनिल कुमार चन्याल का चंपावत के लिए किया गया तबादला आदेश निरस्त कर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर भेजा गया है।

पीसीएस अफसर दयानंद सरस्वती का डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर किया गया तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर चंपावत के पद पर भेजा गया है। रेल विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पीसीएस अफसर डॉ.शिवकुमार बरनवाल को पौड़ी के अपर जिलाधिकारी का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें