फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खाई में समाई सवारियों से भरी यूटिलिटी, पांच की मौत, 10 घायल

Fri, 27 Jan 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देहरादून की चकराता तहसील अंतर्गत लाखामंडल-नाडा वन मोटर मार्ग पर गड़सार बैंड के समीप यूटिलिटी  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तीन गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव(उत्तरकाशी) में प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया गया। वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे। जिनमें से कइयों ने समय रहते कूद कर जान बचाई।

जानकारी के अनुसार यूटिलिटी लाखामंडल से नाडा गांव के लिए रवाना हुई। शुक्रवार की शाम 4:30 बजे गड़सार बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
वाहन गिरने की सूचना पर गड़सार, नाडा, कामरा, शांकाल आदि गांव के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

ग्राम सभा नाडा के पूर्व प्रधान पूरण सिंह राणा ने बताया कि हादसे में नाडा के पूर्व प्रधान चंदर सिंह(60) पुत्र जवाहर सिंह, चालक जैकी(28) पुत्र रमेश निवासी डोरापुड़िया लाखामंडल, अनिता(18) पुत्री पूरण बहादुर निवासी ग्राम लेवसाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयपालू(60) पुत्र अमरिया निवासी नाडा, पिंगू देवी(48) पत्नी सैंजू ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायलों की पूरी जानकारी

Accident
घायलों की पहचान बचन सिंह(45) पुत्र केदार सिंह, हरीश(30) पुत्र धनू लाल, संगीता(25) पत्नी हरीश, सैंजू(40) पुत्र थेचकू, संतराम(45) पुत्र पंचिया सभी निवासी नाडा और भजन लाल(32), दिनेश(20) पुत्र जगतू, लच्छू(32) पुत्र किशना तीनों निवासी शांखाल, फागणू(60) निवासी मटियालोड़, कौशल्या(31) निवासी जली लेवसाना के रूप में हुई। हालत गंभीर होने पर भजन सिंह, सैंजू, लच्छू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें