फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः खाई में गिरी यूटिलिटी, दो लोगों की मौत 17 घायल

Sun, 02 Jul 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहरादून के चकराता तहसील में एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


र‌विवार सुबह आठ बजे नगऊ से चली यूटिलिटी यूके07सीए1772 समाल्टा के पास अंनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 2 की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। 4 गंभीर घायलों को हायर सेंटर दून हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

बताया गया कि हादसे के बाद सभी या‌त्री खाई में‌ छिटक गए। जिन्हें निजी वाहनों द्वारा खाई से निकालकर सहिया स्वास्‍थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से कुछ को फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक को जेल भेजा

- फोटो : demo pic
वहीं ऋषिकेश से चंबा की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद से लापता चल रहे ट्रक चालक को पुलिस ने भागने बाजार के पास दबोच लिया।

पुलिस ने एल्कोमीटर से उसकी जांच की, जिसमें चालक के शराब पीने की पुष्टी होने पर ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह निवासी शाहिद नगर गाजियाबाद को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें